रेवांचल टाइम्स :- डिंडोरी जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए प्रशासन द्वारा 17 मई तक कर्फ्यू लागू किया गया है इसके बाद भी लोग बेखौफ होकर बिना कारण सड़कों पर दिन भर घूमते नजर आ रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अब और सख्त हो गई है बुधवार को जिला मुख्यालय में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा लगभग 3 घंटे तक जांच अभियान चलाया गया इसी के साथ बिना कारण घर से बाहर ना निकलने की भी सख्त हिदायत दी यातायात व कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अलग-अलग स्थानों में घूम रहे लोगों को पुलिस ने सब्जी मंडी के सामने मुख्य मार्ग मिलाकर करोना कर्फ्यू का पालन कराने की शपथ दिलाई साथ ही बिना कारण से बाहर ना निकलने की भी सख्त हिदायत दी पुलिस ने कड़े शब्दों में कहा कि दोबारा बेवजह घूमते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी कार्यवाही में उपस्थित कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी, सहित कोतवाली व यातायात का पूरा स्टाफ शामिल रहा .
3 घंटे तक जारी रहा जांच अभियान पुलिस ने दिलाई शपथ
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ।

No comments:
Post a Comment