BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत की मनमानी के चलते खेत बाड़ी जाना बना मुसीबत, पंचायत को नजर नही आ रही किसानों की मुसीबत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 26, 2021

पंचायत की मनमानी के चलते खेत बाड़ी जाना बना मुसीबत, पंचायत को नजर नही आ रही किसानों की मुसीबत...




रेवांचल टाईम्स - जिला मुख्यालय से 15 कि.मी. दूर स्थित ग्रामपंचायत फुलारा में किसानों को पंचायत की अनसुनी के कारण 50 से अधिक किसानों को अपने खेत जाने में कड़ी मस्कत करनी पड़ती है बबलू बघेल, राकेश सनोडिया, मनोज सनोडिया ने बताया की इस रोड में एक जगह में तो 4 से 5 फीट पानी भर जाता है और कीचड़ इतना होता है की चलना भी मुश्किल होता है जबकि वहां पर 2-3 परिवार भी रहते हैं लेकिन बार-बार ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी ग्राम पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नहीं है एक बार तो ग्रामीणों ने स्वयं अपना प्रयास करके फाइल को जिला पंचायत तक पहुंचा दिया मगर वहां भी फाइल अटकी हुई है सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा भी प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीणों की समस्या का कोई हल नहीं निकला ग्रामीणों ने 181 में भी फोन किया है, अभी 2 दिन की बारिश में ही इस रोड का इतना बुरा हाल है कि जाना आना संभव ही नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड के बाद  प्रस्तावों में लिखी हुई रोडो का काम ग्राम पंचायत में शुरू करवा दिया लेकिन इस रोड के लिए बार-बार आग्रह करने के बाद भी इस रोड की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता सचिव सरपंच से जब भी इस रोड के बारे में चर्चा की जाती है तो वे करवा देगे बोलकर टाल देते हैं अब ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से ग्रामीणों की इस समस्या का कोई हल निकालने का आग्रह किया है।

अब ग्रामीणों को बरसात होने के बाद खेती के काम के लिए जाने आने की चिंता सता रही है।


       अभी एक रोड का काम चालू है उसके पूरे होने पर इस का काम करा दिया जाएगा।

                   संतोष विश्वकर्मा

            सचिव ग्रामपंचायत फुलारा


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment