रेवांचल टाईम्स :- भारतीय जनता पार्टी मंडल कुंडा, नगर व ग्रामीण चौरई ने गुरुवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी जी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक संवैधानिक पद पर होने के बावजूद भी उनके द्वारा जिस तरह देश की छवि खराब करने, प्रदेश में आग लगाने और भड़काऊ भाषण सहित इंडियन कोविड-19 महामारी का शब्द उपयोग किया है जो देश की गरिमा के खिलाफ है साथ ही प्रदेश व देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ भी है , वर्चुअल बैठकों के माध्यम से भय एवं अराजकता फैलाने का सन्देश कमलनाथ दे रहे हैं जो इनकी मानसिकता को उजागर करता है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए बयान में कोरोना के इंडियन वेरिएंट का उल्लेख किए जाने को भ्रामक व देश विरोधी बताते हुए थाना प्रभारी श्रीमती शशि विश्वकर्मा को इस पूरे मामले पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।*
इस दौरान वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, शरद खंडेलवाल,अमित सोनी,नितेश खंडेलवाल,महेंद्र वर्मा एवं पंकज राज साहू मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment