BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 वा दिन भी अभियान निरंतर जारी जिला डिंडोरी के ग्राम पंचायत मडियारास अभियान चलाया गया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 26, 2021

10 वा दिन भी अभियान निरंतर जारी जिला डिंडोरी के ग्राम पंचायत मडियारास अभियान चलाया गया...



रेवांचल टाईम्स :- अभाविप ने लगातार दसवां दिन  जिला डिंडोरी के ग्राम पंचायत मड़ियारास एवं घानाघाट में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाया गया" ब्रेक द चैन " अभियान गांव-गांव कर रहे स्क्रीनिंग,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत जिला डिंडोरी के द्वारा ब्रेक द चैन के अंतर्गत गांव गांव करो ना मुक्त अभियान के अंतर्गत  ग्रामीण क्षेत्रों में  बॉडी टेंपरेचर एवं ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया जिसमें मेडिसिन किट भी प्रदान किया गया एवं मास के वितरण किया गया एवं वैक्सीन के प्रति जागरूक अभियान भी चलाया गया जिसमें 340 परिवारों की जांच की गई जिसमें अभाविप ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाया ब्रेक द चैन अभियान गांव-गांव कर रहे स्क्रीनिंग , बॉडी टेंपरेचर एवं ऑक्सीजन लेवल का किया जा रहा है एवं डायरी मेंटेनेंस किया जा रहा है, नगर एवं गांव गांव में ब्रेक द चैन अभियान चलाया इसके लिए 30  गांव का चयन किया गया। जिसमें एक गांव में 200 से ऊपर परिवारों से मिलने का टारगेट लिया है , जिसका उद्देश्य कोरोना की रोकथाम करना उसकी चैन को तोड़ना साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें , वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना रजिस्ट्रेशन करवाने  को लेकर लोगों को समाज को जागरूक करने का एक व्यापक मुहिम चलाया जा रहा है विद्यार्थी परिषद के माध्यम से इस अभियान में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, रोको टोको अभियान के तहत लोगों को मास्क वितरण किया गया एवं जिन परिवार को सर्दी जुखाम या फीवर है उन्हें मेडिसन किट वितरित किए गए, और उन्हें घर में रहने की सलाह दी गई , आयुर्वेदिक काढ़ा गर्म पानी हल्दी पानी दूध हल्दी भाप ले शारीरिक दूरी बनाकर रखें समय-समय पर हाथ धोने को प्रेरित किया गया। एवं उन परिवारों को घर में रहने की अपील की गई, एटीन प्लस वाले सभी युवा वर्गों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया क्योंकि वैक्सीनेशन पूर्णतया सुरक्षित है बाहरी अफवाह में ना पड़े भ्रमित ना होए  आप लगवाएं अपनी सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा आप की अहम जिम्मेदारी है आप अपनी जिम्मेदारी निभाएं ।जिला संयोजक पवन बर्मन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह चंदेल और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लीला बनावल , नगर मंत्री सत्यम मानिकपुरी वर्षा बर्मन विवेक जैन, विजय दुबे, सुरेंद्र कुमार शीतल सोनी कंचन सोनी करिश्मा बर्मन निदा खानएवं सभी  कार्यकर्ता इस अभियान पर लगी होगी

No comments:

Post a Comment