BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में आपदा को अवसर में बदल रहे सट्टा और गांजे के व्यापारी, बेखोफ कर रहे गांजे और सट्टे का अवैध व्यापार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 10, 2021

नैनपुर में आपदा को अवसर में बदल रहे सट्टा और गांजे के व्यापारी, बेखोफ कर रहे गांजे और सट्टे का अवैध व्यापार


रेवांचल टाइम्स :- संपूर्ण देश  कोरोना महामारी का सामना कर रहा है नैनपुर नगर में भी इसके  लगातार दुष्परिणाम देखे जा रहे हैं लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया है। लेकिन अवैध कारोबारियों के हौसले अधिक बुलंद हैं। इन्होंने इस आपदा को ही अवसर बना लिया है नैनपुर में सट्टे और गांजे का कारोबार इस संकट के समय में भी धड़ल्ले से चल रहा है। 

इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तो है लेकिन ना जाने क्यों नाकाम नजर आती है। जिससे शहर के युवा भी इस नशे की गिरफ्त में फंसकर बर्बाद हो रहे हैं। वैसे तो नैनपुर में पहले नगर के निवारी चौगड्डे में बिजली ऑफिस के सामने पान ठेले में, सुजीत लाज के सामने, बुधवारी बाजार में लगभग दो जगह पान ठेलों की शक्ल में, वार्ड नंबर 9  में पीपल चौक में, वार्ड नंबर 7 इटका में, नैनपुर के लगभग ऐसे कई इलाक़ो में सट्टे का काला कारोबार खुलेआम चल रहा था। लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू की वजह से इनके खुलेआम चल रहे व्यापार बंद हो गए हैं और अब यह घरों में बैठकर फोन के माध्यम से कारोबार कर रहे हैं।


वहीं अगर बात की जाए गांजे के व्यापार की तो नगर में कुछ मिले ना मिले लोगों को आसानी से गांजा मिल रहा है। लोग अधिक मात्रा में गांजा खरीद कर इसका सेवन कर रहे हैं। 

जिसमें अधिकतर युवा वर्ग के लोग दिखाई दे रहे हैं, जोकि अभी भी घरों से निकल रहे हैं। और चोरी छुपे नए-नए ठिकानों में बैठकर गांजे का सेवन कर रहे हैं।


नशे का यह दूसरा बड़ा अवैध व्यापार गांजा भी बड़े पैमाने पर नैनपुर नगर की गलियों में खुलेआम बिक रहा है। जिसके चपेट में आज के नव युवा वर्ग भी आ गए हैं। युवाओं को चिलम से गांजे के नशे का धुआं उगलते आसानी से देखा जा सकता है। गांजे की बड़े पैमाने पर बिक्री भी नैनपुर के कई घरों में धड़ल्ले से बेख़ौफ़ गांजा समेत कई महंगा सूखा नशा बिक रहा है।


बीते कई सालों से नशे के कारोबारियों पर प्रशासनिक चाबुक नही चला हैं। बता दें कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई वर्षों से गांजे का अवैध कारोबार खुलेआम हो रहा हैं। गांव-गांव तक फैला यह व्यापार तेजी से लोगों के बीच नशा बांट रहा हैं। इस अवैध व्यापार को रोकने के लिए नारकोटिक्स एक्ट बनाया गया है, लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग गांजे की बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।


इस संकट के समय में लोगों की जान पर बन आई है लोग संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए सरकार के आदेश पर लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया है। लेकिन नशे के आदि व्यक्ति ऐसे संकट के समय में भी नगर के कई गली मोहल्लों में  बैठकर चिलम सुलगाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे वह सार्वजनिक स्थान हो या फिर खुला मैदान, इतना ही नही इस तरह का नशा करने वाले लोग सड़क के किनारे भी बैठ कर चिलम चढ़ाने लगे हैं । 


जानकारी के अनुसार गांजे का कारोबार नगर के कुछ रसुखदार जिनके संबंध राजनीतिक पार्टियों से हैं। और नगर में राजनेताओं के साथ एवं सत्ताधारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इतनी शराफत से घूमते हैं,जैसे अवैध कारोबार से उनका कोई दूर-दूर तक नाता नहीं है। और सत्ताधारी पार्टी इनका पूरा ख्याल रख रही है। किसी प्रकार की दिक्कत इन्हें होने नहीं देती, बल्कि एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में इन्हें पार्टी में इज्जत दी जाती है। समय आने पर इनका सम्मान भी किया जाता है। और आर्थिक रूप से इनका इस्तेमाल किया जाता है।  एवं इस नशे को अधिकतर युवा एवं छोटे तबके के लोग जल्द ही धनवान बनने की होड़ में भी कर रहे हैं।


जानकार लोगों नें बताया कि नैनपुर सहित आसपास के गांवों में भी खुलेआम चल रहे इन अवैध व्यापार पर पुलिस की कार्रवाई न होने के कारण सट्टा खिलाने वाले एवं गांजा बेचने वालों के हौसले बुलंद है। लोगों का आरोप है कि इस काले गोरखधधे के कारण शहर का माहौल बिल्कुल खराब हो चुका है। कई बार इस अवैध व्यापार की  शिकायत दी गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों का तो यहां तक कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से शहर में चल रहे सट्टे एवं गांजे के कारोबार से युवा वर्ग अपराध की दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। सट्टे और गांजे की लत के कारण शहर व आस पास के क्षेत्र में चोरी,लूट, जैसी आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही है।


नैनपुर नगर में जब अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ होगी तब अधिकतर चौक चौराहों पर खुलेआम सट्टा पट्टी लिखते लिखाते देखा जा सकता है। नगर की कई जगहों पर बहुत बेखौफ होकर सट्टा पट्टी काटते देखा जा सकता है इसे देखकर तो यही लगता है कि कानून नाम की कोई चीज है ही नहीं,इन्हें कानून का डर है ही नहीं और कानून के रखवाले कानून की देवी की तरह आँखों में पट्टी बांधे हुए हैं। जानकार लोगों का तो साफ तौर से कहना है कि बगैर पुलिस की मिलीभगत से कोई कैसे किसी अवैध गोरखधंधे को बेख़ौफ़ संचालित कर सकता है जरूर पुलिस की मिलीभगत से ही यह गोरख धंधा फल-फूल रहा है।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment