बारिश से भीगा केन्द्र पर रखा गेहूं......
रेवांचल टाइम्स निवास:– किसानों के सर्मथन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बनाए गए उर्पाजन केंद्र पर किसानों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र पर किसानों को न तो पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था है न ही उनका गेहूं खरीदने के पुख्ता इंतजाम है। वही कल ओला के साथ हुई तेज बारिश में किसानों का अनाज गीला हो गया तो वहां पर उचित व्यवस्था ना होने के कारण कुछ किसानों का अनाज पानी में बह गया।
उस समय गेहूं उपार्जन केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब तेज हवा और बादलों की गडगडाहट के साथ जोरदार पानी का गिरना प्रारंभ हुआ, केंद्र में रखा कइयों क्विंटल गेहूं बारिश के कारण भीग गया।
वहीं किसानों से चर्चा के दौरान बताया गया कि कुछ किसान 6 दिनों से है तो कुछ किसान 7 दिनों से है। खुले में पड़ी गेहूं की उपज को बारिश के कारण बर्बाद होते देख किसानों ने बताया कि यह केवल सरकार की लापरवाही है नुकसान नहीं, नुकसान की भरपाई तो किसी न किसी टैक्स के रूप में आम जनता को ही भुगतना पड़ेगा। किसानों का कहना है हम बहुत ज्यादा परेशान है, पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था भी नहीं है। जब वहां निवास रेवांचल टाइम्स के संवाददाता द्वारा समस्याओं और असुविधाओं को लेकर चर्चा की गई तो वहां पर खरीदी प्रभारी आदेश रजक ने बताया खरीदी केंद्र मे काफी असुविधाएं हैं जिनके बजह से बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न होती हैं मैं तो एक खरीदी प्रभारी हूं। मै असुविधाओं के लिए जिम्मेदार नहीं उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है कोई यहां पर देखरेख के लिए नहीं आता। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र पर निवास विधायक से निवेदन है कि सेड तैयार किया जाए ताकि खुले आसमान के नीचे अनाज ना पढ़ा रहे।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment