BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संकट में दिल्ली सरकार की तर्ज पर मदद करें राज्य सरकार - दुर्गेश विश्वकर्मा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 10, 2021

संकट में दिल्ली सरकार की तर्ज पर मदद करें राज्य सरकार - दुर्गेश विश्वकर्मा




रेवांचल टाईम्स :- गरीब वर्गों के लिए राज्य सरकार ने अभी तक कोई ऐसी योजना दिखाई नही दे रही जिसका लाभ धरातल पर दिखाई दे रहा हो तीन माह का राशन मुफ्त अकेले देने से महँगाई के इस दौर में गरीबों का घर नही चल सकता। गरीब वर्गों में प्रमुख रूप से ऑटो ,रिक्शा चालकों,बसों के ड्राइवर कंडेक्टर हेल्पर रेहड़ी पटरी फुटफॉथ पर व्यवसाय कर जीविकोपार्जन कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले अन्य गरीब वर्गों को दिल्ली सरकार की तर्ज पर 5000/-मासिक लाकडाउन समय पर दिए जाने की मांग आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गेश विश्वकर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेज कर की है उक्त जानकारी आप की ओर से जारी प्रेस  विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी राजेश पटेल द्वारा दी गई है।

राजेश पटेल ने पत्र के हवाले से बताया कि उक्त ग़रीबों का पिछले बर्ष के लाकडाउन से ही परिवारिक वित्तीय व्यवस्था बिगड़ी हुई है और वर्तमान में लाकडाउन से मध्यम वर्गीय लोगों सहित वित्तीय संकट ज्यादा गहरा गया है ऐसी परिस्थितियों में प्रदेश की शिवराज सिंह की राज्यसरकार को केजरीवाल सरकार की तर्ज पर 5000 रुपये महीना की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करें तथा रसोई गैस भी मुफ्त प्रदाय करें ताकि लोगों का अपने संकटकाल जीवन में लाचारी महसूस ना हो मध्यम वर्ग के लिए वित्तीय सहायता बनाई जाकर उसे क्रियान्वयन किये जाने की मांग की गई है।

No comments:

Post a Comment