मण्डला 8 मई 2021 जिले में कोविड-19 संक्रमण के दौरान भी सुखद समाचार प्राप्त हो रहे हैं एवं व्यक्तियों द्वारा जहां चिकित्सकीय एवं जिला प्रशासन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं वैक्सीन के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने का संकल्प भी ले रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या विकासखंड भुआ बिछिया के अंजनिया का है जहां पर श्री अरविंद पटेल को वैक्सीन के पहले डोज के बाद ही कोरोना को हराया है। इनका सीटी स्कैन में संक्रमण भी 20/25 प्राप्त हुआ था। वैक्सीन का एक डोज लगने से कोरोना को पराजित करते हुए रिकवर हुए और आज स्वस्थ होकर अपने घर पर हैं। बताया गया कि अंजनिया निवासी श्री अरविंद पटेल की रिपोर्ट बिछिया में 12 अप्रैल को रैपिड पॉजिटिव प्राप्त हुई थी, इसके बाद श्री अरविंद पटेल की पत्नी और दो बच्चे भी पॉजिटिव हो गए थे। स्वास्थ्य में गिरावट के चलते अरविंद पटेल व उनकी पत्नी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया गया। श्री अरविंद पटेल व उनकी पत्नी की रिपोर्ट 21 अप्रैल को नेगेटिव प्राप्त होने के बाद जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया गया। श्री अरविंद पटेल ने बताया कि उन्होंने 25 मार्च 2021 को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इसके 6-7 दिन बाद सर्दी, खांसी की शिकायत हुई थी। मंडला में उपचार के दौरान सीटी स्कैन कराया जिसमें संक्रमण स्तर अरविंद पटेल का 20/25 प्राप्त हुआ लेकिन वैक्सीन की एक डोज लगने से ही इलाज प्राप्त कर कोरोना महामारी को पराजित किया। श्री पटेल का कहना है, कि सभी लोगों को आगे आकर कोविड वैक्सीनेशन कराना चाहिए। वैक्सीन ना लगी होती तो शायद मैं इतनी जल्दी ठीक नहीं हो पाता। कोविड-19 काल में इस समय जहां लोगों में वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है, उस स्थिति में श्री पटेल जैसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकते हैं।
Saturday, May 8, 2021
मण्डला: टीकाकरण ही कोरोना से बचाव-अरविंद पटेल

Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment