रेवांचल टाईम्स- 10 मई 2021 को हेल्थ केयर वर्कर ( स्वास्थ्य विभाग) एवं फ्रंटलाइन वर्कर (पुलिस विभाग डिफेंस, पंचायत विभाग, नगर पालिका विभाग ,राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग ) के विभाग के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिन्होंने कोविड-19 टीके का सेकंड डोज प्राप्त नहीं किया है,वे कार्यालय जिला आयुष अधिकारी भवन कोविड-19 टीकाकरण केंद्र , इंदिरा गांधी जिला अस्पताल के पास में स्थित,इस टीकाकरण केंद्र में , कोविड-19 टीके का (cowaxin vaccine and covishield vaccine ) सेकंड डोज(2nd dose) प्राप्त कर सकते हैं।
दिनांक 11 मई 2021 को भी, फ्रंटलाइन वर्कर ,cowaxin vaccine का सेकंड डोज ,कार्यालय जिला आयुष अधिकारी भवन , जिला अस्पताल के पास में स्थित में प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे फ्रंटलाइन वर्कर जिन्हें covishield वैक्सीन का सेकंड डोज (2nd dose )प्राप्त करना है ,दिनांक 10 मई 2021 को, शासकीय सुभाष हाई सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड परिसर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, एवं शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल भैरोगंज में प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सिवनी के हर विकासखंड में पदस्थ फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जहां पर कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं ,वहां पर अपना कोविड-19 के टीके का सेकंड डोज प्राप्त करें, आप सभी से निवेदन है।
हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर= प्रथम डोज =13443,
हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर= सेकंड डोज =9476,
जिला सिवनी में इन फ्रंट लाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर को कोविड-19 के टीके का सेकंड दोज लगाना शेष रह गया है,
हेल्थ केयर वर्कर due सेकंड डोज(cowaxin )=5,
फ्रंटलाइन वर्कर सेकंड due डोज(cowaxin)= 222,
फ्रंटलाइन वर्कर ,due सेकंड डोज(covishild)= 1328
एवं हेल्थ केयर वर्कर due सेकंड डोज= (covishield) 1653
दिनांक 10 मई 2021 को एवं 12 मई 2021 को,
45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लाभार्थी, जो अन्य समस्त शासकीय विभाग से संबंधित हैं, जिले के शहरी क्षेत्र टीकाकरण केंद्र शासकीय सुभाष स्कूल बस स्टैंड परिसर, शासकीय उत्कृष्टता हायर सेकेंडरी स्कूल भैरोगंज, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक इन दी गई तारीख में कोविड-19 के टीके प्राप्त कर सकते हैं
45 वर्ष से अधिक आयु वाले समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हैं,।
इनका कहना है कि......
जिला सिवनी के हर विकासखंड में कोविड-19 के टीके लगाए जा रहे हैं, आप सभी अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड-19 का टीका प्राप्त कर सकते हैं।
डॉक्टर लोकेश चौहान,
शिशु रोग विशेषज्ञ एवं
जिला टीकाकरण अधिकारी ,
जिला सिवनी( मध्य प्रदेश)
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment