BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

मण्डला: बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान



मण्डला 25 मई 2021



 

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला एवं प्रदीप झारिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व नगर में स्थित सार्वजनिक नालों, खाई-पुलिया की साफ-सफाई करने के निर्देश जारी कर दिए गये हैं। निर्देश के परिपालन में प्रभारी स्वा. निरीक्षक एस.सी.चौधरी के द्वारा सार्वजनिक नालों की एवं वार्डों में स्थित छोटी-बड़ी नालियों की विशेष साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में सुपर मार्केट से बड़ चौराहा तक रोड़ के दोनों साइड नालियों की सफाई का कार्य कराया गया है। उक्त सफाई अभियान निरंतर चलाये जाना है। नाला सफाई कार्य का निरीक्षण पूर्णिमा ‘अमित’ शुक्ला अध्यक्ष, गिरीश चंदानी उपाध्यक्ष, अशोक कछवाहा स्वास्थ्य सभापति नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment