BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: सभी शासकीय सेवक एवं उनके परिवार के सदस्यों को कराएं कोविड वैक्सीनेशन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

मण्डला: सभी शासकीय सेवक एवं उनके परिवार के सदस्यों को कराएं कोविड वैक्सीनेशन



मण्डला 25 मई 2021

 

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा है कि जिले के समस्त कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों (18$) का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाना है, ताकि जिले में बढ़ रहे संक्रमित/सस्पेक्टेड मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा सके। अपर कलेक्टर ने कहा है कि अपने परिवार के सदस्यों, अधीनस्थ कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन कराये जाने के लिए कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर तथा समझाइश देते हुये वैक्सीनेशन कार्य को सफल बनाएंे तथा जानकारी इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment