BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

मण्डला: अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान

 

अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान

 


मण्डला 25 मई 2021

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यावरण विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से जनसहभागिता के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हेतु अंकुर कार्यक्रम की अवधारणा तैयार की गई है। राज्य शासन द्वारा अंकुर कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु म.प्र. शासन की पर्यावरण विभाग की संस्था पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल को नोडल एजेंसी का दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण हेतु जन सामान्य के प्रोत्साहन हेतु जिलेवार चयनित विजेताओं को मुख्यमंत्री के द्वारा प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रतिभागियों को गूगल प्ले स्टोर से वायुदूत ऐप डाउनलोड कर पंजीयन करना होगा। प्रतिभागियों को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक वृक्ष का रोपण कर पौधे की फोटो ऐप के माध्यम से लेकर अपलोड की जाना है। वृक्षारोपण के 30 दिन पश्चात पुनः नवरोपित पौधे की नवीन फोटो ऐप पर अपलोड कर प्रतिभागी सहभागिता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

सहायक आयुक्त ने जानकारी दी कि जिले में जन अभियान परिषद के वॉलेंटियर्स, महाविद्यालयों के इको क्लब प्रभारी तथा राष्ट्रीय हरितकोर (एनजीसी) योजना के मास्टर ट्रेनर में से वेरीफायर्स नामांकित कर सत्यापन कराया जाना है। जिले में प्राप्त प्रविष्टियों /क्षेत्रीय आवश्यकता के आधार पर जन अभियान परिषद के वॉलेंटियर्स, को वेरीफायर्स नामांकित कर वायुदूत ऐप पर जिला स्तरीय वेरीफायर्स की सूची में सम्मिलित किया जाना है। जिला स्तर पर कुल प्राप्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का प्रविष्टियां कर 10 प्रतिशत अथवा 200 जो भी कम हो का रेंडम आधार पर जिला स्तर पर नामांकित वेरीफायर्स से सत्यापन कराया जाना है। जिला कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। जिला नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यकता अनुसार स्थानीय वेरीफायर्स का नामांकन कर वायुदूत ऐप में प्रविष्टि की जाना है तथा चयनित प्रतिभागियों के वृक्षारोपण के सत्यापन कार्य नामांकित वेरीफायर्स को आवंटित कर सत्यापन कराया जाना है। सत्यापन उपरांत वायुदूत ऐप पर सत्यापन रिपोर्ट की प्रविष्टि भी करवाई जाना है। चयनित विजेताओं का सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा वेरिफायर के माध्यम से करवाकर विजेताओं की सूची वायुदूत ऐप में अपलोड की जायेगी। समस्त जिला अधिकारी अपने-अपने विभाग तथा खंड स्तरीय अमला को योजना का प्रचार-प्रसार एवं योजना की सहभागिता /दिये गये निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करेंगे। अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर द्वारा सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मंडला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment