BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला कलेक्टर ने व्यापार संघ की बैठक ली , कोरोना रोकथाम को लेकर आवश्यक सुझाव दिए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 18, 2021

जिला कलेक्टर ने व्यापार संघ की बैठक ली , कोरोना रोकथाम को लेकर आवश्यक सुझाव दिए

 



मण्डला 18 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना कर्फ्यू के प्रभावशील होने के मद्देनजर जिले के व्यापारी वर्ग के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी वर्ग द्वारा जिले में कोरोना नियंत्रण में विशेष सहयोग मिला है। उन्होंने प्रशासन की ओर से सभी व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी 31 मई तक जिले में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है ऐसे में सभी व्यापारी वर्ग शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार चिन्हित उद्योग एवं व्यवसाय को कोविड गाइडलाइन के अनुसार संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए लगातार कार्य जारी हैं। विगत कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने सभी व्यापारी वर्ग से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने की प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सभी से कहा कि कोविड वेक्सीनेशन के लिए अपने स्तर पर प्रभावी प्रयास करें। लोगों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें तथा कोविड वेक्सीनेशन के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए वैक्सीनेशन के सकारात्मक पक्षों की जानकारी प्रसारित करें। कलेक्टर ने बताया कि 19 मई से जिले में ब्लॉक स्तर पर भी 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए कोविड वेक्सीनेशन प्रारंभ किया गया है। सभी व्यापारी बंधु अपने स्तर पर कोविड वेक्सीनेशन को बढ़ाने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने व्यापार से जुड़ी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चंदानी सहित संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment