Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने की मनरेगा योजना के कार्यों की समीक्षा

 


 

मण्डला 18 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मनरेगा के तहत जिले में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत जिले में स्वीकृत कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी पंचायतें जिनमें कोरोना संक्रमण के मामले नहीं हैं वहाँ मनरेगा के कार्य संचालित करें। मनरेगा के कार्यों में लेबर इंगेजमेंट बढ़ाएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी बारिश के मद्देनजर जल्द से जल्द मनरेगा के कार्य पूर्ण करें। इसी प्रकार जल संरक्षण के लिए किए जाने वाले मनरेगा के कार्याे को प्राथमिकता से संपन्न कराएं। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। विकास कार्यों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखें। ऐसी पंचायतें जिनमें कोरोना के मामले नहीं है वहां लगातार मनरेगा के कार्य संचालित हो। मनरेगा के कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 15 दिनों में ज्यादा से ज्यादा मनरेगा के कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि महिला श्रमिकों को भी मनरेगा के तहत रोजगार दें। श्रीमती सिंह ने नए स्वीकृत तालाब एवं पूर्ण एवं अपूर्ण स्थिति के तालाबों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मेढ़बंधान, कपिलधारा, निर्मल नीर, कैनल लाइनिंग आदि विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय भवनों में अनिवार्यता जल संरक्षण की व्यवस्था को बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मनरेगा मनरेगा के कार्यों की निगरानी करें तथा कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य संपन्न कराएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new