BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपन्न.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 31, 2021

संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपन्न....



रेवांचल टाईम्स :-  विकासखंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आज दोपहर 12:00 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष में जनपद अध्यक्ष मल्ली बाई उईके की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को कोविड 19 की जानकारी देते हुए ए एस कुशराम मुख्य अधिकारी ने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण होना आवश्यक हैं। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद पंचायत के 12 सदस्यों में से अभी तक मात्र 6 सदस्यों द्वारा ही टीका लगवाया गया हैं। समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, वार्ड पंचगण टीका लगवा कर आमजन को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। ब्लाक में अमरपुर, सक्का एवं निघोरी 3 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर महेंद्र ठाकुर विधायक प्रतिनिधि ने सुझाव देते हुए कहा कि टीकाकरण पंचायत स्तर पर किया जाना उचित होगा। सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा कोरोना के परीक्षण पर जोर दिया। डाक्टर पी एस कुशराम बीएमओ द्वारा टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि कल 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील देते हुए आवश्यक सेवाओं को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई हैं। संकट प्रबंधन समूह की आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मालती तिवारी जनपद सदस्य, अंजूलता वनवासी ग्राम पंचायत सरपंच, प्रीतम मरावी सांसद प्रतिनिधि, राजेश पाण्डे समन्वय आजीविका परियोजना सहित आमजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment