रेवांचल टाइम्स - जरूरतमंदो को भोजन, बिस्कुट, मास्क, देकर मानवता दिखाई।आज सेवा दिवस के दूसरे दिन भी आशीष नगपुरे एवं दीपक नगपुरे के द्वारा जिला चिकित्सालय, बस स्टैंड,शनि मंदिर के पास, चौक ,रानी दुर्गावती वार्ड, छिंदवाड़ा चौक,धर्मशाला चौक में भोजन के पैकेट,बच्चों को बिस्कुट के पैकेट एवं मास्क वितरित किया गया।
इस विषम परिस्थिति में चिंता ना करने और कोरोना कर्फ्यू का पालन करने को कहा गया, आगे भी मदद के लिए खड़े रहने का अस्वासन भी दिया गया।
इस पुनीत कार्य में मोनू उइके (पार्षद),सुनील भांगरे,अंशुल चौरसिया,विशाल गोस्वामी,संदीप माना ठाकुर, अनीश जैन, संजू बारापात्रे आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment