कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रहा है. सबसे खराब हालात भारत में हैं. लोगों को कोरोना वायरस की चपेट में न आने के लिए मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है. लेकिन तमाम लोग बिना मास्क लगाए ही इधर-उधर घूम रहे हैं. साथ ही तमाम लोग मास्क से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के कारनाम भी कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो हमें सोशल मीडिया में मिला. जिसमें एक महिला ने मास्क की जगह अपने चेहरे को पेंट से कलर कर लिया. जिससे वह देखने में ऐसा लगे कि उसने मास्क पहन रखा है.
दरअसल, इंडोनेशिया के बाली में रहने वाली एक महिला को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर माना जाता है. इसी महिला ने मास्क न पहनने के बजाय अपने चेहरे पर पेंट करवाती है और एक सुपरमार्केट में घूमने निकल गई. इस पूरी घटना का उसके दोस्त ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिससे लोग ये जान सकें कि उसने लोगों को कैसे मूर्ख बनाया. इस वीडियो में आप बिना मास्क पहने महिला को सुपरमार्केट में घूमते हुए देख सकते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला का दोस्त जोश पालर लिन और लीया दोनों को सुपरमार्केट में घूम रहे हैं.
सुपरमार्केट में बिना मास्क की एंट्री करने की कोशिश से शुरू होता है. जब महिला को मास्क न पहनने के कारण सुरक्षा गार्ड द्वारा रोक दिया गया, जिसके बाद दोनों अपनी कार में वापस चले जाते हैं, जहां महिला के दोस्त को उसके चेहरे पर फेसमास्क पेंट करते हुए देखा जा सकता है. अगले कुछ मिनटों में मास्क की पेंटिंग पूरी हो जाती है और दोनों को सुरक्षा गार्ड के सामने मार्केट में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है. गार्ड नकली मास्क को नोटिस नहीं कर पाता है. इस प्रैंक वीडियो से उन्होंने अपने फ़ॉलोवर्स को एंटरटेन करने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने कोरोना मानदंडों का उल्लंघन किया, जिसके बाद बाली अधिकारियों ने कथित तौर पर उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं.
कई रिपोर्टों में कहा गया है कि सरकार उनके पासपोर्ट को भी सजा के रूप में रद्द करने की योजना बना रही है. हालांकि बाद में दोनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने कृत्य के लिए माफी मांग ली. अपने माफी वीडियो में, उन्होंने कहा, "हम उस वीडियो के लिए माफी मांगना चाहते हैं जो हमने बनाया था. उन्होंने कहा,'इस वीडियो को बनाने का इरादा सभी का अनादर करना या सभी को मास्क न पहनने के लिए आमंत्रित करना नहीं था. मैंने यह वीडियो लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है क्योंकि मैं एक कंटेंट क्रिएटर हूं, और लोगों का मनोरंजन करना मेरा काम है. हालांकि, मुझे महसूस नहीं हुआ कि मैंने जो किया वह वास्तव में बहुत सारी नकारात्मकता फैला सकता है और चिंता बढ़ा सकता है.

No comments:
Post a Comment