Breaking

revanchal times new

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में कांग्रेस के निवास विधानसभा के विधायक अशोक बाटी एम्बुलेंस...




रेवांचल टाईम्स :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज भारत रत्न से सम्मानित आधुनिक भारत के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में कांग्रेस के निवास विधानसभा के विधायक अशोक मर्सकोले के द्वारा नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद को 1 एम्बुलेंस एवं निवास स्वास्थ केंद को 1 एम्बुलेंस आज भेजी है जो अपने ब्लाकों में मरीजों को एवं अन्य स्वास्थ संबंधी कार्योको करेंगी इस कार्यक्रम में नारायणगंज सी एस सी के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अम्रत कोल जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष श्री मांगन लाल सोनी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुनंदन विश्वकर्मा जिला यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष बलराम साहू,ब्लॉक युवक काँग्रेस अध्यक्ष राजुल ज्योतिषी,नगर अध्यक्ष रूपेश अग्रवाल जिला महामंत्री सिदार्थ तिवारी राजा अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

संवाददाता बेनी लाल सिंगरौरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new