BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 12, 2021

आज निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन



मण्डला 12 मई 2021

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जन समुदाय से अपील की है, कि निरंकारी मिशन के तत्वाधान में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्त भंडारण लैब में रक्त की कमी को देखते हुए गर्भवती माता, नेलेसमिया सिकिल सेल तथा कोरोना मरीजों के लिए मिशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निरंकारी भवन बिंछिया कटरा रोड मंडला में शाम 4 बजे से 6 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। शिविर में कोरोना के प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया जायेगा। मानवता को आगे रखते हुए मानव मानव की सेवा कर, पहुंचकर अपना रक्तदान करें रक्तदान एक जीवन दान देता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया है, कि आप सभी इसी तरह रक्तदान शिविर का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार करें एवं पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया जाए। 18 वर्ष से ऊपर के योग्य स्वस्थ व्यक्तियों से अपील की है कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में स्वेच्छा पूर्ण रक्तदान करना पीड़ित मानवता की उपकृत है, क्योंकि कोविड टीका लगवाने के 28 दिन बाद तक वे रक्तदान नहीं कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment