मण्डला 12 मई 2021
किल कोरोना-3 अभियान के तहत् स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गृहभेंट कर स्क्रीनिंग कर तथा सर्दी, खांसी, जुकाम के रोगियों को चिन्हित करेंगे। स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के दलों द्वारा 1 दिन में लगभग 100 घरों में सम्पर्क किया जा रहा है। इसके अलावा सुपरवाइजर्स के दल भी तैनात किए गये हैं जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दलों की मॉनिटरिंग करेंगे। सुपरवाइजर्स के दल को जुकाम, खांसी, बुखार जैसे रोगों से संबंधित उपचार के लिए एन्टीबायोटिक टेबलेट, एन्टी पायरेटिक, एन्टासिड, विटामिन व इम्यूनिटी बूस्टर टेबलेट के साथ साथ सेनेटाइजर, नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसे उपकरण भी दिए गए हैं। सुपरवाइजर्स के दल मरीजों में रोगों के लक्षणों के आधार पर दवाई वितरित करेंगे तथा गोलियां सेवन करने की विधि समझायेंगे। आवश्यकता होने पर कोविड के संभावित रोगियों का टेस्ट फीवर क्लीनिक के माध्यम से कराया जायेगा। कोविड मरीजों को होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी जायेगी तथा यदि घर में जगह नहीं है तो संस्थागत क्वारेंटीन किया जायेगा।
11 मई 2021 को 309 टीमों द्वारा 16919 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 78942 व्यक्तियांे की स्क्रीनिंग का कार्य किया। हर टीम को टेंपरेचर पता करने के लिए थर्मल गन दी गई है टीम द्वारा सभी का टेंपरेचर नापा जा रहा है, सर्दी जुखाम की जानकारी ली जा रही है एवं रजिस्टर में एंट्री की जा रही है, संदिग्ध मरीज एवं पॉजिटिव मरीज की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च संस्थाओं में रेफर भी किया जा रहा है। 11 मई 2021 को 309 टीमों द्वारा 16919 घरों में 78942 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें 587 संदिग्ध मरीज चिन्हाकित किये गये जिसमें से 82 मराजों का आर.ऐ.टी टेस्ट किट से जाँच की गई पॉजीटिव मरीज एक भी नहीं मिला। 309 सुपरवाइजर टीम द्वारा भी घरांे का सर्वे किया गया एवं 449 मरीजों को फीवर क्लीनिक रेफर किया गया। इसी प्रकार सुपरवाइजर टीम द्वारा 1821 व्यक्तियों को दवा किट का वितरण किया गया।



No comments:
Post a Comment