मण्डला 12 मई 2021
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिले के जनसमुदाय से अपील की है कि कोरोना महामारी बचाव हेतु 18 वर्ष से 60 वर्ष के अधिक व्यक्ति कोविड टीकाकरण अवश्य करायें। टीका लगने के पश्चात् कोरोना अगर किसी को हो जाता है तो वैक्सीनेशन के बाद ज्यादा असर नहीं होता है। कोरोना वैक्सीनेशन युक्त व्यक्ति का संक्रमण दूसरों को लगने की ज्यादा सम्भावना नहीं रहती है, जो व्यक्ति टीका का पहला डोज लगवा लिया है, तो वह व्यक्ति समय सीमा अनुसार दूसरा डोज अवश्य लगवाऐं तभी टीकाकरण का लाभ मिलेगा क्योंकि दूसरे डोज के बाद ही रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की भारत शासन के दिशा-निर्देश अनुसार कोविसील्ड के द्वितीय डोज का टीकाकरण 42 दिन से 56 के बीच में किया जायेगा एवं कोवेक्शीन के हितग्राहियों के द्वितीय डोज का टीकाकरण 28 दिन से 42 दिन के बीच में किया जाना है।

No comments:
Post a Comment