BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड रोकथाम के लिए एसपी एवं डीएफओ को निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 3, 2021

कोविड रोकथाम के लिए एसपी एवं डीएफओ को निर्देश



मण्डला 3 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसपी एवं वन मंडलाधिकारी पूर्व एवं पश्चिम को निर्देशित किया है कि जिले में कोराना की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए ऐसे क्षेत्र जहां पर पॉजीटिव केशेज पाए गए हैं, वहां पर कंटेन्मेंट अथवा मॉइको कन्टेन्मेंट एरिया के चिंहांकन का कार्य संबंधित एस डी एम द्वारा किया जा रहा है, उक्त कंटेन्मेंट एरिया में 24 घंटे हेतु अधिकारियो, कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाएं। इस हेतु अपने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को अपने-अपने के एसडीएम के साथ समन्वयक कर ऐसे क्षेत्रों में नामजद पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने तथा संबंधित अधिकारियों को सहयोग करने हेतु निर्देशित करें ताकि संकमण की चैन को तोड़ी जा सके।

कलेक्टर ने कहा है कि जिले में लगभग 25 वनग्राम हैं तथा जिले की भौगोलिक स्थिति में वन क्षेत्र भी अधिक हैं। इन सभी वनग्रामों में कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। सभी वनमण्डल अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी वन को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के साथ सामंजस्य कर उक्त संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रसारित करें ताकि किसी भी वनग्राम में कोराना संकमण का फैलाव न हो। जिले के 78 वनरक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपे गए है। इन सभी वनरक्षकों को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु भी निर्देशित करें।

No comments:

Post a Comment