BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड वैक्सीनेशन के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 3, 2021

कोविड वैक्सीनेशन के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करें - हर्षिका सिंह



मण्डला 3 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए सभी को सतत् रूप से कार्य करना होगा। मैदानी अमला स्थानीय स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करे। मैदानी अमला आमजनों को कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रोत्साहित करे तथा वैक्सीनेशन के सकारात्मक पक्षों की जानकारी दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि मैदानी अमला ग्रामीणजनों की कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करें। कंटेनमेंट क्षेत्रों में निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं। कंटेनमेंट क्षेत्र में जरूरी ड्यूटी स्टॉफ की सतत् ड्यूटी लगाएं तथा जरूरी आवश्यकता की आपूर्ति सुनिश्चित करें।



मंडला शहरी क्षेत्र में करें गंभीरता से सर्वे



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किल कोराना अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित हो। परिवार के किसी भी सदस्य के अस्वस्थ होने की स्थिति में उन्हें तत्काल दवाई उपलब्ध कराएं। मैदानी अमला ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपायों के बारे में भी जानकारी दी। श्रीमती सिंह ने सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार को किल कोरोना अभियान में समन्वय बनाते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंडला शहरी क्षेत्र में किल कोरोना अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान आमजनों को लक्षणों के आधार पर तत्काल दवाई उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराएं। सेम्पलिंग करते समय संबंधित व्यक्ति से होम आईसोलेशन का पालन करने से संबंधित सर्टिफिकेट लें तथा उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि पुलिस की गाड़ी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गस्त करें तथा सोशल डिस्टेसिंग एवं कोरोना नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराएं। उन्होंने कोविड केयर सेंटर का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment