BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय क्षेत्रों में कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 3, 2021

नगरीय क्षेत्रों में कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक



मण्डला 3 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नगरीय क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के क्रियान्वयन की स्थिति पर बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि शासन एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने प्रशासन द्वारा निर्धारित समयावधि के लिए दी गई छूट के दौरान भी सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सब्जी वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनियोजित बनाते हुए भीड़ को कम से कम करें। उन्होंने एसडीएम मंडला को निर्देशित किया कि सब्जी एवं फल वितरण के लिए योजना बनाते हुए इसे प्रभावी तरीके से लागू करें। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्थानीय स्तर पर आम जनता को जागरूक करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों की निगरानी करते हुए उनसे दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं।


No comments:

Post a Comment