BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गली से बारात निकालना दूल्हा को पड़ा भरी ..... ससुराल की बजाय .......बैंड-बाजा-बारात के साथ थाने पहुंचा दूल्हा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

गली से बारात निकालना दूल्हा को पड़ा भरी ..... ससुराल की बजाय .......बैंड-बाजा-बारात के साथ थाने पहुंचा दूल्हा

  




सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत रामपुरा ग्राम में एक दूल्हे की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. उसका कसूर इतना था कि वह जिस गली से बारात निकलने के पहले अपने कुल देवताओं के यहां घोड़े पर बैठकर शीश नवाने जा रहा था उस गली में स्थित एक मकान में मातम पसरा हुआ था.

मातमी माहौल में दूल्हे का उस गली से निकलना उस परिवार के लोगों को नागवार गुजरा जिसके चलते रास्ते में दूल्हा बने बलराम पटेल को गांव के ही मुकेश यादव, चंदन यादव, रानू यादव ने रोक लिया. कहा कि हमारे परिवार में गमी हो गई है और तुम यहां दूल्हा बनकर खुशियां मना रहे हो. बस फिर क्या था दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई. फिर मुकेश यादव और चंदन यादव ने दूसरे लोगों के साथ मिलकर उसकी लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई कर दी.

इस घटना बाद दूल्हा बलराम पटेल बारात ससुराल ना ले जाकर रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंच गया. वहां उसने आरोपियों चंदन यादव मुकेश यादव और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

No comments:

Post a Comment