BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज फिर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम में लगी आग, जानिए अपने शहर में तेल के भाव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

आज फिर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम में लगी आग, जानिए अपने शहर में तेल के भाव



  रेवांचल टाईम्स: Petrol-Diesel Price: देश में इस कोरोना महामारी के अलावा बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बात करें तो इसके दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डोमेस्टिक मार्केट में सरकारी ऑयल मार्केटिंगकंपनियों (Oil marketing companies) ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर दिया है। कल सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे। देश भर में आज पेट्रोल के दाम 20 से 24 पैसे और डीजल के दाम 24 से 27 पैसे बढ़ गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price in Delhi) 23 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हो गया है। इसके पहले दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हो गया था।

इस महीने 14 बार बढ़ाए जा चुके हैं तेल के दाम

इस मई के महीने में अब तक 14 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इन दिनों में पेट्रोल 3.07 रुपये प्रति लीटर डीजल 3.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, अनूपपुर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गए हैं। वहीं Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 104 रुपये रुपये प्रति लीटर पार हो गए हैं।

जानें आपके शहर में आज किस रेट पर मिल रहा तेल

दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 93.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 25 पैसे बढ़कर 84.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल के दाम 22 पैसे बढ़कर 99.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 91.57 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 93.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे महंगा होकर 87.16 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल के दाम 20 पैसे बढ़कर 95.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 24 पैसे बढ़कर 89.11 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसी तरह बेंगलुरु (Bengaluru) में पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़कर 96.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.33 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment