Breaking

revanchal times new

महिला बाल विकास विभाग का अमला कोरोना संकट में कर रहा सराहनीय कार्य



मण्डला 15 मई 2021

किल कोरोना-3 अभियान के तहत अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा जमीनी स्तर पर घर-घर जाकर लोगों से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस कार्य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्ण जिम्मेदारी एवं लगन से कार्य किया जा रहा है। अपनी एवं अपने परिवार की जान की परवाह किये बगैर वार्ड भ्रमण कर पीड़ितों की मदद करते नजर आ रही है। घर भेंट कर स्क्रीनिंग करना सर्दी, खांसी, जुखाम के रोगियों को चिन्हित कर रजिस्टर में एंट्री कर संदिग्ध मरीज एवं पॉजीटिव मरीज को स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराने मदद की जा रही है। इतना ही नही वार्ड में पॉजीटिव केस जो होम आईसोलेट है घर जाकर दवाई देना जैसे कार्य कर रही है। साथ ही लोगों को दो गज दूरी मॉस्क लगाने के लिए प्रेरित करना एवं बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। जो सराहनीय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new