मण्डला 11 मई 2021
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने बताया कि हर्षिका सिंह ने कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिये निःशुल्क कोविड उपचार उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान संबंद्ध अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारियों का एडमीशन एवं उपचार बिना किसी बाधा के सुगमता पूर्वक सुनिश्चित करने के लिए जिले के प्रत्येक निजी अस्पताल के लिए पृथक-पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के तहत कटरा हॉस्पिटल के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राज.) पुष्पेन्द्र अहके एवं डीएचओ-2 डॉ. पीपरे दूरभाष को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार योगीराज चिकित्सालय बड़ी खैरी में प्रभारी तहसीलदार देवी प्रसाद चक्रवर्ती एवं डीसीएम हिमांशु सिंगौर नियुक्त किए गए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्त नोडल अधिकारी अस्पताल में पूर्व से भर्ती कोविड मरीज, जो कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र हितग्राही हैं उनकी सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार करेंगे तथा कार्य के सहयोग हेतु अपने अधीनस्थ कर्मचारी लगाना सुनिश्चित करेंगे। नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों को तत्काल भर्ती किया जाये। यदि किसी मरीज के पास स्वयं का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हुआ है तो ऐसे मरीज को अविलंब जरूरी दस्तावेज के साथ खाद्यान्न हेतु पात्रता पर्ची, समग्र आई.डी. किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणीकरण कि मरीज आयुष्मान कार्ड (कार्ड धारक का नाम) के परिवार का सदस्य है जितने भी पात्र हितग्राही अस्पताल में कोविड के ईलाज हेतु भर्ती होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड 12 घंटे के भीतर बनवाया जाना सुनिश्चित करेंगें। किसी प्रकार की समस्या अथवा जानकारी हेतु श्रीमति मीना मसराम, अपर कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी के संपर्क में रहकर अवगत करायेगें। नोडल अधिकारी प्रतिदिन की रिपोर्ट श्रीमति मीना मसराम, अपर कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी को वाट्सऐप मो.नं. 9425448267 पर सांय 4 बजे प्रेषित करेंगे।

No comments:
Post a Comment