BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों से की चर्चा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 11, 2021

कलेक्टर ने फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों से की चर्चा





मण्डला 11 मई 2021

                                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कार्यरत फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। चर्चा में उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि जिले में वर्तमान में कोविड की परिस्थितियां प्रभावशील है। ऐसे में फाइनेंस कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में सहानुभूति रखते हुए वसूली आदि का काम करें। ग्रामीणों पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाकर वसूली ना करें। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान अनेक आर्थिक गतिविधियां बंद है। ऐसे में स्थानीय लोगों के पास आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। सभी फाइनेंस कंपनियां मानवता के आधार पर कार्य करते हुए दबाव पूर्वक वसूली ना करें तथा इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय भी करें। कलेक्टर में एलडीएम को निर्देशित किया कि फाइनेंस कंपनियों से समन्वय कर अनावश्यक वसूली को रोकें। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं तथा बैंकों में बैठक व्यवस्था, पीने के पानी तथा टोकन आदि की व्यवस्था बनाएं।

No comments:

Post a Comment