BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी के ज्यादातर विभाग विधायक भरोसे जनता की समस्या सुलझाने अपना गम भूला विधायक कर रहे विभागों का निरीक्षण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 15, 2021

सिवनी के ज्यादातर विभाग विधायक भरोसे जनता की समस्या सुलझाने अपना गम भूला विधायक कर रहे विभागों का निरीक्षण...

 


रेवांचल टाईम्स - विभाग को नहीं दिखती है अपने विभाग की कमियां विधायक के बताने पर ही खुल रही नींद।

      सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के विभागों के दौरे करने से यह समझ आता है कि सभी विभाग लापरवाह हो कर बैठे हुए हैं जब विधायक औचक निरीक्षण करने इन कार्यालयों में पहुंचते हैं तब उन कार्यालयों में बहुत सारी कमियां नजर आती हैं  समझ से परे है कि विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी क्या कर रहे हैं या जाकर ए सी की हवा खा रहे है।


अभी कुछ ही दिनों पहले की बात है विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचे तो पता लगा किसी वार्ड में 4 घंटे से लाइट नहीं थी और प्रशासन इंतजार कर रहा था की कोई आ के बताए।वह तो विधायक जी के जाने के बाद बात सामने आई ऐसे ही अभी ब्लैक फंगल वाले मरीज की जानकारी विधायक के जाने के बाद ही नजर आई हॉस्पिटल में भी ना जाने कितनी कमियां है जो विधायक जी के जाने के बाद ही नजर आती है।


यह बात भी  सत्य है कि  इस विभाग ने बहुत मेहनत की है और कर भी रहा है।अभी इसी विभाग को  काम का सबसे ज्यादा बोझ भी है।


अभी कल ही विधायक द्वारा शहर में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर जब निरीक्षण किया गया तब ही विभाग की नींद खुली। 


ऐसा लगने लगा है कि जैसे सारे के सारे विभाग विधायक जी का इंतजार करते हैं कृपया आए और बताएं कि हमारे विभाग में कहां पर क्या कमी है क्योंकि अधिकारी तो जैसे आंख मूंद कर सो रहे है ।

       सबसे बदतर हालत में नगर पालिका की नल जल योजना है अब तो नागरिकों को हर दिन सुबह एक ही बात सताती है क्या पता आज नल आएंगे कि नहीं क्योंकि नगर पालिका प्रशासन कोई मुनादी तो नही कराती नल नही आने की, नागरिकों को जब नल नही आते तब ही पता चलता है ,हर 2 दिन के बाद किसी ना किसी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होती है पाइप लाइन फूटती है बिजली व्यवस्था बाधित होती है, लगता है मुख्य नगरपालिका अधिकारी का  शहर की सफाई  व्यवस्था हो, नल की व्यवस्था हो,नल ना आने पर टैंकर पहुंचाने की व्यवस्था हो, लोगों की पात्रता पर्ची बनवाना हो गरीबों को नगर पालिका से कोई काम कराना हो का पता ही नही चलता।

      अब बात करें खरीदी केंद्रों की तो लगता है वे भी विधायक  के आने का इंतजार कर रहे थे जब विधायक ने जाकर अव्यवस्थाओं से अवगत कराया तभी भी नींद से जागे।

खरीदी केंद्र से भी आए दिन किसानों की शिकायत आती रहती है मगर उसको सुनने वाला कोई नही होता ।

      पता नहीं कब उन्हें भी किसान भी इंसान हैं यह बात समझ में आएगी ।

    जनता भी इस बात को समझती है कि विभागों के पास कर्मचारी कम है और काम ज्यादा लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं की  विभाग लापरवाही करे। 


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट।

9893880393

No comments:

Post a Comment