रेवांचल टाईम्स :- दिन व दिन बढ़ते कोरोना महामारी के चलते चौरई व बिछुआ में 10-10 एवं चाँद को 5 मशीन मिली विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल में संक्रमित मरीजों को लागातार ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे व ऑक्सीजन सिलेंडरों पर निर्भरता कम हो इसी उद्देश्य से चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने अपनी विधायक निधि से शनिवार को चौरई विधानसभा के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों चौरई, चाँद एवं बिछुआ में 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए।
विधायक श्री चौधरी ने शनिवार को चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चौरई बी एम ओ नितिन बाम्हने को 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सौपे। इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व सांसद नकुलनाथ जी के नेतृत्व व निर्देश पर कोरोना काल में चौरई क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास उनके द्वारा लगातार किया जा रहा इसी कड़ी में आगे जो भी आवश्कता स्वास्थ्य केंद्रों की होगी उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद के माध्यम से हल करवाया जायेगा।
इस मौके पर चौरई में ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा, लेखराम पटेल, नगर काँग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया, भगवत चौबे, सरविंद पांडे, धीरज खंडेलवाल, बेनीसिंह रघुवंशी, प्रशांत शर्मा, रामू वर्मा, हर्ष विश्वकर्मा, वीरसिंह रघुवंशी, महेश जंभारे, अशोक चौरसिया, हर्षित चौरसिया, श्यामलाल नामदेव, अमिताभ राऊत, प्रदीप सनोडिया, निम्मू पांडे उपस्थित रहे एवं चाँद में 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चाँद तहसीलदार सुनैना ब्रम्हे एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पूजा खन्ना को चौरई विधायक द्वारा सौपे गये इस मौके पर राजेन्द्र पटेल, बैजू वर्मा, लेखराम पटेल, सांसद प्रतिनिधि ऋषि वैष्णव, बालमुकुंद अयोद्धि, संजय जैन, फिरोज अंसारी, अशोक चौरसिया, हरीश शर्मा, डॉ शिशिर नाग, विवेक रघुवंशी, राजेन्द्र डेहरिया, शिव श्रीवास उपस्थित रहे। इसके अलावा बिछुआ में भी विधायक सुजीतसिंह चौधरी के द्वारा बिछुआ ब्लॉक को प्रदान किए गए 10 ऑक्सीजन कंस्नटेटर मशीन दिनेश उईके तहसीलदार , डॉ निलेश सिड्डाम ,की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछुआ को सौंपे गये। जिसमें बिछुआ को 8 कंस्नटेटर मशीन एवं खमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 2 मशीन प्रदान किया गया। इस दौरान इंद्रपाल पटेल, प्रथ्वीराज ठाकुर, असलम खान, रग्घू माडेकर, अबरार खान, रिंकु पटेल, सुनील साहू, हेमराज माडेकर, श्रावण कामडे उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment