Breaking

revanchal times new

चेहरा जली लाश वाले मामले हुआ बड़ा खुलासा.....पढ़ें पूरी खबर



मध्यप्रदेश के सिवनीं जिला अंतर्गत डुंडासिवनी थाना सीमा के चांदमारी क्षेत्र में 20 मई को चेहरा जली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।

आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी निकला।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है, पुलिस को चूनाभट्टी निवासी रामचरण कुंजाम का शव पेड़ में बंधा मिला था। पुलिस ने बताया, रामचरण की पत्नी श्यामाबाई के प्रेमी छिड़ियापलारी निवासी देवीदास ने 19 मई को रामचरण कुंजाम के साथ शराब पी। बाद में रामचरण की पत्नी के साथ प्रेमप्रसंग की बात को लेकर देवीदास के साथ बहस हुई, लेकिन अधिक शराब का नशा होने पर देवीदास ने गमछे से रामचरण का गला दबा दिया और पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी जला दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new