Breaking

revanchal times new

MP के इस जिले में अनलॉक का प्लान तैयार, इस तरह रहेगा प्लान



भले ही भोपाल की पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक है लेकिन यदि भोपाल को 4 जोन में बांट दिया जाए तो सब कुछ ठीक होता हुआ नजर आता है। क्योंकि एक भी वार्ड रेड जोन में नहीं आता। 12 अप्रैल 2021 को बंद किया गया भोपाल का बाजार दिनांक 1 जून 2021 से खुलना शुरू हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भोपाल शहर की सिर्फ 4 वार्डों में 10 से 20 मरीज वर्तमान में सक्रिय संक्रमित है। इसे ऑरेंज जोन में रखा गया है। वहीं 15 वार्डों में 10 से कम मरीज है। इन्हें यलो जोन में रखा गया है। गुड न्यूज़ यह है कि भोपाल के 85 में से एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जो रेड जोन में आता है। शहर के 65 वार्डों में संक्रमित नागरिकों की संख्या 5-0 है। यही कारण है कि है स्टेप बाय स्टेप बाजार खोलने की तैयारी शुरू हो गई है।

इस तरह मिल सकेगी छूट-


6 सेक्टर में इफ्राक्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी को भी अनुमति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, राजधानी परियोजना प्रशासन एवं अन्य बिल्डर्स निर्माण कार्य कर सकेेंगे।
मार्केट-कॉम्पलेक्स में चरणबद्ध तरीके से दुकानें खोली जाएंगी। प्रत्येक दुकान सप्ताह में एक या दो दिन खोली जाएंगी।
कपड़े की दुकान एवं अन्य कामर्शियल दुकानें जिसमें भीड़ ज्यादा होने की संभावना है, उन्हें 30 JUNE तक बंद रखा जाएगा।
राजधानी परियोजना प्रशासन, नगर निगम का संधारण कार्य जैसे पेयजल, सीवेज, पेंचवर्क पार्क गार्डन इत्यादि कार्य किए जाने की अनुमति होगी।


ऐसे संस्थान जो होम डिलेवरी, पार्सल सप्लाई करते हैं, उन्हें खोलने की अनुमति होगी।
6 सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी-श्रमित उस सेक्टर के अंदर रहने वाले होंगे। उस सेक्टर के बाहर के कोई भी कर्मचारी अधिकारी क्षेत्र में आ जा नहीं सकेगा।
श्रमिक या कर्मचारी अपने पास वोटर कार्ड अपने साथ रखेगा, ताकि उसकी सेक्टर की पहचान हो सके तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।
नगर निगम सीमा के बाहर पूर्व में ही लॉकडाउन की शर्तें शिथिल है, वह जारी रहेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new