Breaking

revanchal times new

’जीतेंगे हम दोबारा - कोरोना संक्रमण से लड़ाई, मिलकर और साथ-साथ आकर’ स्वयंसेवी संस्थान कोरोना काल में कर रहे भरपूर मदद्



मण्डला 15 मई 2021

जिले में कार्यक्रत प्रदान संस्था (स्वयं सेवी संस्थान) के द्वारा जिला प्रशासन के साथ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे रहकर जिले में सहयोग दिया जा रहा हैं। इस वर्ष अधिक चिकित्सीय कार्याे में मजबूती लाने के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय में व्याप्त भय और सही इलाज प्रक्रिया की जानकारियों का आभाव पर कार्य करने की आवश्यकता पड़ी हैं। इसको देखते हुए संस्थान के द्वारा ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर पर प्रशासन टीम एवं स्वास्थ्य टीम सदस्यों के साथ जुड़कर क्षेत्र के अनुभव और जरूरत को समझते हुए प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदान अन्य स्वयं सेवी संस्था मृदा एजुकेशन सोसाइटी के साथ सहयोगी कार्याे में जुटी हुई हैं। संस्था ने जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन से 4 ऑक्सीजन कंसेंनट्रेटर (10 लीटर क्षमता के) जिला अस्पताल को हैण्ड ओवर किये हैं और इस सप्ताह दो अन्य ब्लाक स्तर पर प्रदत किये जायेंगे। संस्था के द्वारा महामारी के खिलाफ लड़ाई में कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा हैं जैसे जागरूकता हेतु गाँव स्तर पर समूह और युवा कैडर दल के सदस्यों को उपयोगी जानकारियों का प्रसार करना, बीमार सदस्यों को इलाज की व्यवस्था के लिए चिकित्स्यीय परामर्श के साथ-साथ दवाईयां उपलब्ध करवाना, संस्था के टीम सदस्यों के द्वारा अखिल भारत स्तर पर गंभीर केसों के लिए इलाज व्यवस्था में सहयोग, महिला समूहों के नेतृत्व दल के लोगों के लिए वेबिनार और विडियो के माध्यम से महामारी की समझ, महामारी से लड़ने में समुदाय की भूमिका और व्याप्त हालात में मनोस्थिति को सकारात्मक बनाकर कैसे चल सकते हैं पर कार्यक्रम आयोजित किये हैं। संस्था प्रतिनिधि दिख्यानी कुंवर ने बताया कि अधिक से अधिक सहयोग जिले के लिए जुटाने के लिए टीम प्रयासरत हैं और जो पहुंचना शुरू हो चूका है और हम मानते हैं की आगे और अधिक मंथन और तालमेल करते हुए जिला को जल्दी से जल्दी इस चक्र से बाहर लाया जा सकेगा साथ में हम जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड से अखिलेश को भी आभार देते हैं। जिन्होंने तालमेल करते हुए सहयोग कार्याे को करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new