रेवांचल टाईम्स :- अक्षय तृतीया पर विवाह रुकवाने वाली गिरधरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम बानो शनिवार को जैसे ही ड्यूटी करने केंद्र पर पहुंचीं तो वहां एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी। चारों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल भी तोड़ दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला श्योपुर के ग्राम गिरधरपुर कोरोना काल मे शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था जानकारी लगते ही उसे रुकवाने पहुँची तो वह पर उसके मारपीट की गई साथ ही उसका मोबाईल भी छुड़ा लिया गया वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस न को बताया कि जिला प्रशासन ने शादी . समारोह आयोजित किए जाने पर रोक लगा रखी है, फिर भी गिरधरपुर गांव में की दो समारोह आयोजित कराए जा रहे थे। से इसकी जानकारी उन्होंने महिला व बाल विकास विभाग के पोर्टल पर दी थी। इस पर प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंचकर आयोजन नहीं होने दिए। इससे नाराज
आरोपितों मेघा आदिवासी, उसके पति सेठू आदिवासी, मीना आदिवासी और उसके पति रामअवतार आदिवासी ने उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद टीकाकरण टीम ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन्हें भी धमकी दी। तरन्नुम बानो ने बताया कि टीम ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाया, लेकिन ग्रामीणों ने डरा-धमकाकर मोबाइल फोन से वीडियो को डिलीट करवा दिया। शिवराम कंषाना, टीआई थाना मानपुर का कहना है कि गिरधरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस तरह की शिकायत की है।

No comments:
Post a Comment