BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में निवासरत बैगा समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 28, 2021

जिले में निवासरत बैगा समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं



मण्डला 27 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में निवासरत बैगा समुदाय के व्यक्तियों (पीबीपीजी) के बीच कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के तहत् कहा गया है कि जिला पंचायत स्तर पर गठित कंट्रोल रूम तथा एसी ट्रायबल के सहयोग से प्रत्येक पंचायत में निवासरत बैगा समुदाय के लोगों का किल कोरोना अभियान अन्तर्गत किए जा रहें स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी संधारित करें। इस हेतु सीएमएचओं अपने सभी बीएमओ को निर्देशित करें कि आगामी 48 घंटे में ऐसे सभी वनग्रामों एवं बैगा टोलों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वे का कार्य पूर्ण कराएं तथा सर्वे के दौरान पाए गए संदिग्धों एवं बीमारों को दवाईयों का वितरण कराएं एवं आवश्यकतानुसार सैंपलिंग का कार्य भी कराया जाये। उक्त संबंध में मैदानी स्तर पर की गई कार्यवाही की जानकारी एक्सल सीट कर तैयार कराकर ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर पर सूचित करें। विगत दो माह में बैगा परिवार के संक्रमित एवं मृत व्यक्तियों की जानकारी भी संकलित कराया जाये। स्वास्थ्य सर्वे के दौरान वेक्सीनेशन के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी भी संकलित की जाये। उक्त संपूर्ण जानकारी जिला पंचायत कंट्रोल रूम में संधारित करें तथा इस हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संबंधित एसडीएम, मु०कार्य0अधि0 जनपद पंचायत एवं ब्लॉक स्तरीय सर्वे टीम आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

No comments:

Post a Comment