BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: 29 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए....लगाए गए 1587 कोविड टीके....जिले में आज 5 कोरोना केस मिले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 28, 2021

मण्डला: 29 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए....लगाए गए 1587 कोविड टीके....जिले में आज 5 कोरोना केस मिले

 

29 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

 


मण्डला 27 मई 2021

                मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 26 मई की शाम 4 बजे से 27 मई की शाम 4 बजे तक जिले में 29 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।

जिले में आज 5 कोरोना केस मिले

 

26 मई 2021 की शाम 4 बजे से 27 मई 2021 की शाम 4 बजे तक 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार वार्ड न. 14 नैनपुर निवासी 36 वर्षीय महिला, वार्ड 1 माधोपुर ब्लॉक बिछिया निवासी 18 वर्षीय बालक, खिरगीटोला ब्लाक बिछिया निवासी 42 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 15 ब्लाक बम्हनी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, ग्राम देवदरा निवासी 65 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, तसला फेक्ट्री के पीछे बिंझिया निवासी 46 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

27 मई को लगाए गए 1587 कोविड टीके

 

सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनता को एक मार्च 2021 से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिले में 27 मई को 33 केन्द्र बनाए गए। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों को 27 मई को शाम 4 बजे तक कुल 1587 टीके लगाए गए।

No comments:

Post a Comment