Breaking

revanchal times new

अभाविप ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाया गया" ब्रेक द चैन " अभियान गांव-गांव कर रहे स्क्रीनिंग...

 




रेवांचल टाईम्स :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत जिला डिंडोरी के द्वारा ब्रेक द चैन के अंतर्गत गांव गांव करो ना मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम घानाघाट में बॉडी टेंपरेचर एवं ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया जिसमें मेडिसिन किट भी प्रदान किया गया एवं मास के वितरण किया गया एवं वैक्सीन के प्रति जागरूक अभियान भी चलाया गया जिसमें 50 परिवारों की जांच की गई जिसमें जिला संयोजक पवन बर्मन ने कहा कि अभाविप ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाया ब्रेक द चैन अभियान गांव-गांव कर रहे स्क्रीनिंग , बॉडी टेंपरेचर एवं ऑक्सीजन लेवल का किया जा रहा है एवं डायरी मेंटेनेंस किया जा रहा है, नगर एवं गांव गांव में ब्रेक द चैन अभियान चलाया इसके लिए 30 गांव का चयन किया गया। जिसमें एक गांव में 50 से ऊपर परिवारों से मिलने का टारगेट लिया है , जिसका उद्देश्य करो ना की रोकथाम करना उसकी चैन को तोड़ना साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें , वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना रजिस्ट्रेशन करवाने  को लेकर लोगों को समाज को जागरूक करने का एक व्यापक मुहिम चलाया जा रहा है विद्यार्थी परिषद के माध्यम से इस अभियान में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, रोको टोको अभियान के तहत लोगों को मास्क वितरण किया गया एवं जिन परिवार को सर्दी जुखाम या फीवर है उन्हें मेडिसन के 15 से 20  किट वितरित किए गए, और उन्हें घर में रहने की सलाह दी गई , आयुर्वेदिक काढ़ा गर्म पानी हल्दी पानी दूध हल्दी भाप ले शारीरिक दूरी बनाकर रखें समय-समय पर हाथ धोने को प्रेरित किया गया। एवं उन परिवारों को घर में रहने की अपील की गई, एटीन प्लस वाले सभी युवा वर्गों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया क्योंकि वैक्सीनेशन पूर्णतया सुरक्षित है बाहरी अफवाह में ना पड़े भ्रमित ना होए आप लगवाएं अपनी सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा आप की अहम जिम्मेदारी है आप अपनी जिम्मेदारी निभाएं ।, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह चंदेल नगर मंत्री सत्य मानिकपुरी, कॉलेज मंत्री निदा खान, वर्षा बर्मन ,करिश्मा बर्मन, महाविद्यालय उपाध्यक्ष शीतल सोनी ,कंचन सोनी सुरेंद्र इटोरिया, बैजनाथ इटोरिया सभी  कार्यकर्ता इस अभियान पर लगी होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new