Breaking

revanchal times new

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ABVP के जिला डिंडोरी के नगर अध्यक्ष ने कराया वैक्सिनेशन...



रेवांचल टाईम्स:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रो.निरंजन पटेल जिला प्रमुख महाविद्यालय कार्य इकाई,प्रो. सुनैना द्विवेदी एवं अन्य साथियों ने आज कोविड 19 के प्रोटेक्शन हेतु पहला डोज वैक्सीनेशन लगवाया। प्रो. जैन ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र छात्राओं का संगठन है जिसमें जो कार्यकर्ता कार्य करते हैं उनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष के बीच ही होती है अतः वर्तमान में चल रहे वैक्सीनेशन के लिए वह सभी पात्र है ।

कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी वैक्सिनेशन के लिए किया प्रेरित

कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राएं भी लगभग इसी उम्र के अंतर्गत आते हैं अतः मेरा सभी छात्र छात्राओं से विनम्र आग्रह है कि सर्वप्रथम वह सभी अपना खुद का पंजीयन कर वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करवा लेवे क्योंकि वर्तमान में सभी दायित्व वान कार्यकर्ता करोना वालंटियर के रूप में गांव गांव, शहर शहर भ्रमण करके लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं अतः ऐसे में उनको भी सुरक्षित रहना बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान में बहुत सी भ्रांतियां वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के बीच में फैली हुई है वह सब गलत है हमें किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आना है हम सभी को वैक्सीनेशन खुद भी कराना है और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है जब युवा वर्ग ही सुरक्षित रहेगा तब तो देश में अन्य लोग भी जागरूक होंगे वर्तमान में कोरोना वॉलिंटियर्स के रूप में कार्य करते हुए मैंने भी अनेक गांव में भ्रमण किया और लोगों से मिला और मुझे यह समझ में आया कि गांव के लोग अभी भी वैक्सीनेशन के प्रति और टेस्टिंग के प्रति जागरूक नहीं है कुछ लोगों से बात करके यह अनुभव हुआ कि वह यह समझ रहे हैं कि इस वैक्सीनेशन को केवल वह लोग ही लगवा सकते हैं जिनको कोविड पॉजिटिव हुआ है मैं पुन उन सभी को बताना चाहता हूं कि यह वैक्सीनेशन हम सभी को लगवाना है यह मात्र एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो हमें इस गंभीर बीमारी से बचा सकता है महाविद्यालय मैं पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं से मेरा पुनः आग्रह है कि सभी अपना पंजीयन कराकर वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करावे एवं अपने परिवार पड़ोसियों एवं समाज के लोगों से भी आग्रह करें। उनकी समस्याओं का समाधान करें और उन सभी को प्रेरित करें कि वह भी जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करा लेवें जिससे हमारा समाज, हमारा जिला,हमारा प्रदेश और हमारा देश सुरक्षित रह सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new