Breaking

revanchal times new

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोविड-19 हेतु उपयोगी 6 जॉब रोल में प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी



मण्डला 29 मई 2021

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमपीएसएसडीईजीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के क्रम में आने वाली स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को पूर्ण करने के लिए ऐसे जॉब रोल जो कि कोविड-19 बीमारी के उपचार में सहायक हो, में प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस क्रम में हेल्थ केयर सेक्टर स्किल काउंसिल के सुझाव अनुसार एमएसडीई द्वारा 6 जॉब रोल जो कि कोविड-19 बीमारी के उपचार में सहायक होंगे, में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 केंद्र कम्पोनंट अंतर्गत कस्टमाइस क्रेश कोर्स निर्माण कर बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षित वर्कफोर्स तैयार किया जाना है। जॉब रोल में इमरजेंसी मेडीकल टेक्नीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, जीडीए एडवांस, होम हेल्थ, मेडीकल इक्यूपमेंट, टेक्नॉलोजी असिस्टेंट तथा फ्लेबोटोमिस्ट शामिल है।

उपरोक्त जॉब रोल मे प्रशिक्षण अधिकतम एक माह का होगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को ऑनजॉब प्रशिक्षण PHCIGovt. HospitalDistrict Hospital या अन्य हॉस्पिटल मे कराया जायेगा। जिन स्तर पर उक्त प्रशिक्षित लोगों की कमी होने के कारण बड़ी मांग को देखते हुए आपके द्वारा उपरोक्त विभिन्न जॉब रोलों के अंतर्गत प्रशिक्षित होने वाले प्रशिक्षणार्थियों की संख्या निर्धारित कर जिला कौशल समिति की सहायता से आवेदकों का मोबिलाइजेशन प्रारंभ किया जाना है। समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिले में उपरोक्तानुसार जॉब रोल में प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षित करने की व्यवस्था बनाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post