BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
18+ टीकाकरण रजिस्ट्रेशन का समय हुआ निश्चित टीकाकरण के एक दिन पहले ही करना होगा रजिस्टेशन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 11, 2021

18+ टीकाकरण रजिस्ट्रेशन का समय हुआ निश्चित टीकाकरण के एक दिन पहले ही करना होगा रजिस्टेशन...



रेवांचल टाईम्स- डॉ लोकेश चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया प्रदेश स्तर से प्राप्त जानकारी के आधार पर अब 18 साल से 44 साल आयु वर्ग वाले लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन का समय निश्चित किया गया है,


कोविड 19 टीकाकरण के सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का समय 1 दिन पहले( 24 घंटे पूर्व) प्रातः 9:00  am से 11:00 am के बीच में  रखा गया है।

       उदाहरण के लिए= यदि किसी 18 साल से 44 साल वाले लाभार्थियों को 13 मई 2021 के लिए स्लाट बुक करना है,तो उसे 12 मई 2021 को प्रातः काल सुबह 9:00 am  बजे से लेकर 11:00  am बजे के बीच में अपना स्लाट बुक करना होगा और यह क्रम आने वाले तारीखों के लिए भी जारी रहेगा

यदि किसी लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन दी गई दिनांक में हो जाता है ,और उसे दिए गए सत्र स्थल का नाम ,वैक्सीन का नाम ,एवं एक निश्चित  समय सत्र स्थल में उपस्थित होने का का संदेश लाभार्थी को प्राप्त होता है रजिस्ट्रेशन के उपरांत, तभी उस लाभार्थी बुकिंग कंप्लीट माना जाएगी, यह लाभार्थी दी गई तारीख में टीके के लिए पात्र हैं, इनकी बुकिंग कंप्लीट है।

यदि किसी लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन हो जाता है, परंतु उसे  सत्र स्थल का नाम, वैक्सीन का नाम, समय नहीं मिल पाता है, मतलब उनकी टीकाकरण सत्र में बुकिंग नहीं हुई है, ऐसे लाभार्थी को आगामी तारीखों में बुकिंग के लिए प्रयास करते रहना चाहिए,सुबह 9:00  am से 11:00 am के बीच में (1 दिन पूर्व)।

कंप्लीट संदेश =लाभार्थी का नाम,दिनांक,सत्र स्थान का नाम, वैक्सीन का नाम, वाला sms मिलने के बाद की टीकाकरण केंद्र पहुँचे।

कोविड-19 टीकाकरण  के सत्र सोमवार, बुधवार ,गुरुवार,और शनिवार के दिन टीकाकरण आयोजित किए जाएंगे।

रविवार या अन्य शासकीय अवकाश के दिन कोविड-19 टीकाकरण के सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे।

12 मई 2021 को,जिला सिवनी में 18 साल से 44 साल आयु वर्ग वाले लाभार्थियों के लिए जिला सिवनी में 3 जगह सत्र ऑनलाइन  पूर्व रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं,

1. स्वास्थ्य मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी, गांधी भवन के पास में,

2. शासकीय तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल, छिंदवाड़ा चौक ,सिवनी,

3. शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लखनादौन।

      12 मई 2021 को इन तीन जगह में आयोजित सत्र की बुकिंग फुल हो चुकी है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment