रेवांचल टाईम्स :- जहाँ एक तरफ पूरे देश में कोरोना महामारी चल रही इस महामारी के चलते कितने लोग अपनी जान गवा चुके है महामारी और तेजी से न फैले जिसके चलते प्रदेश में संचालित सभी देशी विदेशी शराब दुकानों को बंद किया गया जिसके चलते शहर से गाव गाँव तक अबैध शराब तस्कर सक्रिय हो गए है ।
वही जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि दि. 10-5-21 की रात लगभग 8-30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मरही माता मंदिर के पीछे बसोर मोहल्ला मेें कच्ची शराब बेचने हेतु एक युवक खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहंा एक युवक घर के पास दिवाल किनारे 4 प्लास्टिक की कुप्पी रखे खड़ा दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सत्यम मराठा उम्र 19 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पीछे बसोर मोहल्ला हनुमानताल बताया जो 4 प्लास्टिक के कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक विजय पाठक, आरक्षक समरेन्द्र, प्रदीप तेकाम, महेन्द्र बिस्ट , रामयश की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment