वन समिती के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव ने लगाए सेल्समैन पर गंभीर आरोप, राशन उपभोक्ता हो रहे परेशान आख़िर प्रशासन क्यो है मौन...
रेवांचल टाइम्स :- लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोचेवाही मैं मध्यप्रदेश शासन द्वारा वन समिति को राशन वितरण करने के लिए ग्राम में नियुक्त किया गया है किंतु वन विभाग के कर्मचारी के द्वारा गरीबों के राशन को अफरा तफरी कर अपना निजी स्वार्थ जा साधा जा रहा है बताया गया कि वन विभाग के कर्मचारी राम सिंह बेस के द्वारा ग्राम कोचेवाही के राशन उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करके उपभोक्ताओं को करीब 8 माह तक 20 किलो राशन की जगह उपभोक्ताओं को 10 किलो राशन वितरण किया गया है जो नियम के विरुद्ध है
पूर्व अध्यक्ष द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि करीब 2 माह हो गए उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण नहीं किया गया है चुंकी मध्यप्रदेश शासन द्वारा तीन महा तक निशुल्क राशन वितरण करने का घोषणा किया गया है आखिर जिम्मेदार कौन है क्या वन समिति के द्वारा शासन को खाद्यान्न हेतु राशि जमा नहीं की गई है अगर नहीं की गई है तो क्यों नहीं की गई है इस संपूर्ण मामले की स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच कराने की मांग की गई
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment