BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूषित पानी पीने मजबूर निवास नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 के रहवासी क्या इसे ही कहते हैं जल ही जीवन है... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 3, 2021

दूषित पानी पीने मजबूर निवास नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 के रहवासी क्या इसे ही कहते हैं जल ही जीवन है...



 रेवांचल टाईम्स :- हाये रे एक तरफ ये कोरोना की महामारी और दूसरे ये नगर पंचायत की मनमानी निवास नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में पानी तो आता है पर दूषित.... वार्ड वासी हो रहे हैं परेशान दूर से ले जाना पड़ता है पीने योग्य पानी 

आपको जानकारी देते हुए बता दें कि निवास नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी तो आता है पर दूषित पानी होता है जिससे बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। वार्ड नंबर 13 के वासियों ने बताया कि आईटीआई में नदी का पानी आता है जो पीने योग्य नहीं होता उससे वार्ड वासियों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है...


वही वार्ड वासियों ने बताया कि पानी दूषित आता है। और ना ही सफाई कर्मी आते हैं और ना ही सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया है। दूर से ही बता दिया जाता है कि कार्य हो गया है परंतु ऐसा कोई कार्य वार्ड नंबर 13 में नजर नहीं आ रहा है।

        नगर प्रशासन और वार्ड पार्षद हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं किसी तरह का कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आई टीआई वासीयों वार्ड नंबर 13 को कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं पर नगर प्रशासन चेत नहीं रही है।

        आपको बता दें कि मुक्तिधाम के पास पानी का हैंडपंप भी कई दिनों से बंद पड़ा है उस पर भी नगर प्रशासन का किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं है।

     दूषित पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है नुकसान कर गया तो जिम्मेदार कौन बीमारियों के कारण लोग आए दिन पड़ रहे है बीमार इसका जबाबदार कौन.....?

No comments:

Post a Comment