BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही निवास के वार्ड न. 03 में जानमाल का खतरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 3, 2021

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही निवास के वार्ड न. 03 में जानमाल का खतरा


 रेवांचल टाइम्स  - निवास। विद्युत विभाग अपनी लापरवाहियों से बाज नहीं आ रहा है। विद्युत विभाग की यही लापरवाही कई बार आम लोगों के लिए भारी पड़ जाती है तो कभी ये लापरवाही विभागीय कर्मचारियों की जान पर बन आती है। बावजूद इसके विभाग अपनी लापरवाहियों से सबक लेकर भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कोई कार्य योजना तैयार करने में विफल रहा है। विभाग की एक ऐसी ही लापरवाही निवास के वार्ड न.3 में देखा जा सकता है। यहां पर विद्युत विभाग का  ट्रांसफार्मर फ्यूज बॉक्स 2 दिनों खुला पड़ा है। जिसमे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जानमाल का खतरा बना हुआ है। बॉक्स के आजू - बाजू दुकानें भी है, आवारा पशुओं का भी घूमना होता है। जिससे कभी भी कोई भी जानवर या कोई भी बच्चा या फिर कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है। जिससे यहां अप्रिय घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। विभाग की इस लापरवाही को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा हो

No comments:

Post a Comment