BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासन-प्रशासन के नियम की जमकर उड़ाई जा रही हैं धज्जियां कोरोना कर्फ्यू का आमजन और व्यापारी वर्ग कर रहें हैं उल्लंघन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 3, 2021

शासन-प्रशासन के नियम की जमकर उड़ाई जा रही हैं धज्जियां कोरोना कर्फ्यू का आमजन और व्यापारी वर्ग कर रहें हैं उल्लंघन...

 


रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में जिला प्रशासन कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार के नियम की कड़ाई से पालन करवाऐ जा रहे हैं। लेकिन बड़े व्यापारियों के द्वारा चंद रुपयों की लालसा में चोरी छुपे अपने प्रतिष्ठान को खोलकर सामान विक्रय किया जा रहा हैं,जिससे लोगों की भीड़ एकत्र हो रही हैं। शाम होते ही झूला पुल के दोनों तरफ मछली व्यापारी और शाकाहारी सब्जियों की व्यापारी अपनी दुकान को संचालित कर लोगों की भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं। शाम होते ही सबसे ज्यादा भीड़ कमानिया गेट के सामने और झूला पुल के दोनों तरफ पुरवा तक लोगों का मजमा लगा रहता हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का किसी भी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। जबकि शासन-प्रशासन के द्वारा लगातार पुलिस बल के साथ समझाइश भी दी जा रही हैं की कोरोना जैसी महामारी में मास्क अवश्य ही लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साथ ही महत्वपूर्ण कार्य से ही घर से बाहर निकले। इसके बाद भी बड़े व्यापारी और छोटे व्यापारी को नियम कानून से कोई लेना देना नहीं हैं। इसी तरह दवाई दुकान के व्यापारी भी दुकान में आये लोगो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करवा रहे हैं, स्वयं के बचाव के लिए पॉलीथिन के पर्दा तो लगा लिया जाता हैं लेकिन आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करवाया जा रहा हैं। जिला मुख्यालय के अंदर ही दवाइयों की दुकानें में सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ देखी जा रही हैैं। व्यापारी वर्ग सिर्फ अपनी इनकम की तरफ ध्यान दे रहे हैं और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यही हाल सुपर मार्केट का भी हैं, यहां पर भी पॉलीथिन बेचने वाले व्यापारी की दुकान खुली रहती हैं,और अपनी दुकान में भीड़ का मजमा लगवाया जाता हैं। जबकि सरकार द्वारा पॉलीथिन विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया हैं,इसके बाद भी मंडला जिले में खुलेआम पॉलिथीन का विक्रय व पॉलिथीन से बनी सामग्री बेची जा रही हैं।लॉकडाउन के चलते छोटे व्यापारी से लेकर बड़े व्यापारी औने-पौने दामों पर सामग्री विक्रय कर ग्राहकों को लूट रहे हैं।दवाई विक्रेता भी मनमाने दरों पर दवाई विक्रय कर ग्राहकों को बिल नहीं दे रहे हैं,जिससे खरीददार दवाई की कीमत नहीं जान पाता।ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन कड़ाई से पालन करवाएं,नहीं तो व्यापारी वर्ग गरीब वर्ग को लूटते रहेंगे। आदिवासी बाहुल्य जिला में इस समय प्रत्येक व्यापारियों के पास पॉलिथीन के बंडल रखे मिलेंगे और पॉलिथीन में सामग्री भरकर दी जा रही हैं। आज तक मंडला जिले में ऐसी कोई बड़ी कार्यवाही पॉलीथिन की रोकथाम के लिए नहीं की गई,जिसके चलते छोटे से लेकर बड़े व्यापारी पॉलीथिन का उपयोग जमकर कर रहे हैं। विभाग की उदासीनता के चलते केवल नियम ही बनाये गए पर उनमें अमल कोई नही कर रहे बेख़ौफ़ नियम विरुद्ध काम जिले में चल रहे है और जबाबदार हाथ मे हाथ मे रखे हुए बैठे हुए। वही सुबह सुबह सब्जी मार्किट में लोग का मजमा इतना रहता है जो किसी मेले से कम नजर नही आता है पुलिस प्रशासन अपनी पूरी भूमिका निभा रही पर लोग मानने को तैयार ही नही है।

                                      शिव दोहरे

No comments:

Post a Comment