BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बालाघाट जिले में कोरोनावायरस से मृत्यु होने पर दो पत्रकारों को 04 ,04लाख रुपये की सहायता राशि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 20, 2021

बालाघाट जिले में कोरोनावायरस से मृत्यु होने पर दो पत्रकारों को 04 ,04लाख रुपये की सहायता राशि





रेवांचल टाइम्स  आयुक्त जनसंपर्क, मध्यप्रदेश शासन  सुदाम खाडे द्वारा कोरोना संक्रमण से मृत जिले के दो


 पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 04-04 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है । यह राशि शीघ्र ही मृत पत्रकारों के परिजनों के बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी ।उल्लेखनीय है कि नेवरगांव -वा निवासी  पत्रकार अजय परिमल और उकवा निवासी पत्रकार अशोक उर्फ मोनू बर्वे की गत दिनों कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई है.

पत्रकार  अजय परिमल और मोनू बर्वे के परिजनों से आज 19 मई 2021 को जिला जनसंपर्क कार्यालय बालाघाट में आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था और इन आवेदनों को तत्काल व्हाट्सएप पर जनसंपर्क संचालनालय के सहायक जनसंपर्क अधिकारी  राजेश पांडे को प्रेषित कर दिया गया था।  पांडे ने व्हाट्सएप पर प्राप्त इन आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आयुक्त जनसंपर्क  सुदाम खाड़े जी के समक्ष इन प्रकरणों को स्वीकृति प्रस्तुत किया था । आयुक्त  खाड़े ने इन प्रकरणों पर  संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल इन दोनों प्रकरणों में 04-04 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। यह राशि एक-दो दिन में मृतक पत्रकारों के परिजनों के बैंक खाते में ई-पेमेंट से जमा हो जाए


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:

Post a Comment