.
रेवांचल टाइम्स :- डिंडोरी जिले के करंजिया विकासखंड में लॉकडाउन मे दुकान बंद रहने के चलते एवं ग्राहक की बिगड़ने एवं दुकान खोलने को लेकर जमकर बहस हो गई और अंजाम बेटी की मौत तक पहुंच गया दरअसल मृतक राकेश ने ग्राहकी बिगड़ने का हवाला देकर पिता से दुकान खोलने की इच्छा जताई लेकिन पिता ने कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकान खोलने से मना कर दिया इस बात से नाराज राकेश में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली रामगुलाम साहू ने बताया कि वहां श्री राम ट्रेडर्स नाम से हार्डवेयर दुकान चलाता है कोरोना संक्रमण के चलते जिले में 27 मई की सुबह 7:00 बजे तक लागू प्रतिबंध की वजह से काफी दिनों से दुकान बंद है जिससे काफी नुकसान सहना पड़ रहा था एवं ग्राहकी बिगड़ रही थी बेटे ने पिता से दुकान खोलने की इच्छा जताई लेकिन प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर दुकान खोलना राम गुलाम साहू को ठीक नहीं लगा इसी कारण उन्होंने बेटे को मना कर दिया यह बात राकेश को अपने पिता की बात सुनकर काफी गुस्सा आया और उसने गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठा लिया बीते कुछ दिनों से बाप बेटे में दुकान खोलने को लेकर कह अनसुनी चल रही थी जिसके कारण राकेश गुस्से में आकर अपने जीवन की लीला समाप्त कर लिया
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment