BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वॉलेंटियर्स बांट रहे निःशुल्क मॉस्क, हाथ धुलाकर कर रहे जागरूक ’’मैं कोरोना वॉलेंटियर’’ अभियान के तहत् चल रही मुहीम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 16, 2021

वॉलेंटियर्स बांट रहे निःशुल्क मॉस्क, हाथ धुलाकर कर रहे जागरूक ’’मैं कोरोना वॉलेंटियर’’ अभियान के तहत् चल रही मुहीम



मण्डला 16 अप्रैल 2021



मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से संपूर्ण प्रदेश में 90 हजार से ज्यादा कोरोना वालंटियर का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इसी क्रम में विकासखंड निवास में ’’मैं कोरोना वॉलेंटियर’’ अभियान के तहत् 200 से ज्यादा वालंटियर का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। यह अभियान अब जनमानस का अभियान बन गया है। अभियान के तहत् पंजीकृत वॉलेंटियर्स अनेक प्रकार के नवाचार कर लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं। इस मुहीम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर समिति, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वच्छताग्राही एवं ग्राम नागरिक शामिल है। इन सभी स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में चल रहे टीकाकरण सहयोगी के रूप में प्रभारी कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है। वॉलेंटियर्स 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के संबंध में सही जानकारी देने का कार्य, मॉस्क के समुचित उपयोग तथा अन्य जरूरी सलाह भी दे रहे हैं।

इसी क्रम में नवांकुर संस्था रेवा ज्ञान विकास समिति निवास द्वारा ग्राम में मॉस्क के उपयोग, मॉस्क पहनने के सही तरीके की जानकारी तथा मॉस्क का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। समिति द्वारा सैनिटाइजर से बच्चों एवं बड़ों के हाथ धुलाई जैसी गतिविधियाँ भी की जा रही है। समिति बच्चों एवं ग्रामीणों को हाँथ धोने के सही तरीकों के बारे में जागरूकता प्रसारित कर रही है। रेवा ज्ञान विकास समिति के सदस्य अपने क्षेत्र में निःशुल्क मॉस्क वितरण करने के साथ-साथ रोको-टोको अभियान के तहत् समझाईश भी दे रहे हैं तथा शासन द्वारा चलाए जा रहे इस महा अभियान में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाने एवं समाज के हित में अपना योगदान देने की प्रेरणा दे रहे हैं।



No comments:

Post a Comment