BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोनाकाल में हो रहा था बाल विवाह, प्रशासन को भनक लगते ही मचा हडकंप...फिर हुआ ये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 16, 2021

कोरोनाकाल में हो रहा था बाल विवाह, प्रशासन को भनक लगते ही मचा हडकंप...फिर हुआ ये



मण्डला 16 अप्रैल 2021



जिले का महिला बाल विकास विभाग ने शासकीय गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य एवं उनके सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य कर रहा है। ’’सेम-फ्री मंडला’’ अभियान के तहत् कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें कुपोषण से बाहर किया जा रहा है। साथ ही ’’निरक्षरता से आजादी’’ अभियान के तहत् गांव की साक्षर महिला द्वारा निरक्षर महिलाओं को अक्षर ज्ञान एवं सामान्य बैंकिंग गतिविधियों से परिचित कराया जा रहा है। विगत् दिनों से महिला बाल विकास विभाग बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के विरूद्ध भी प्रभावी कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य में विभाग को ग्राम मधुपुरी में बाल विवाह कराए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे के निर्देशन में परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव बाल विवाह को रोकने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बालिका की आयु के संबंध में दस्तावेज के आधार पर आयु मिलान करने के पश्चात् परिजनों से मुलाकात की एवं बाल विवाह से होने वाले पारिवारिक, सामाजिक स्वास्थ्य तथा अन्य नुकसान के बारे में समझाईश दी। महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग ने परिजनों को बाल विवाह कराने पर कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया। बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से परिजनों ने भी अपनी बेटी का बाल विवाह नहीं करने की समझाईश को मान लिया।


No comments:

Post a Comment